फिरोज़ाबाद: गांव संदलपुर बाबा की शाला के समीप DCM और थ्री व्हीलर टेम्पो में हुई भिड़ंत, 2 लोगों की मौत, 5 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव संदलपुर बाबा की शाला की समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ़्तार के चलते DCM और थ्री व्हीलर टेम्पो में भिड़ंत हुयी है। हादसे में दो लोगों की मौत हुयी है। जबकि 5 लोग घायल बताये जा रहे जा रहे है।मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। टेम्पो जसवंत नगर से सिरसागंज आ रहा था। और 7 लोग सवार थे।