फिरोज़ाबाद: यूपी सीएम योगी पर अवैध टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को थाना लाइनपार पुलिस ने वाजिदपुर पुल के पास अवैध तमंचा संग दबोचा
थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर अवैध टिप्पणी करने वाले अभियुक्त गुलजार अंसारी पुत्र स्व. मुन्ना खाँ निवासी 21/1 लेवर कालोनी के पीछे थाना लाइनपार को मंगलवार दोपहर दो बजे करीब मुखबिर की सूचना पर वाजिदपुर पुल के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।