फिरोज़ाबाद: गांव असुआ में जंगली सुअर ने ग्रामीणों पर किया जानलेवा हमला, 3-4 लोग हुए घायल
फ़िरोज़ाबाद के गांव असुआ में जंगली सुअर ने दहसत फैला दी है।मंगलवार की देररात जंगली सुअर ने दो महिलाये समेत 4 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। जिसमे दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुयी है जिनको आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।ग्रामीणों ने मामले को लेकर जिला प्रशासन को सूचना दे दी है।