कृपालपुर में दबंग व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग महिला को कुत्ते से कटवाने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
कृपालपुर निवासी महिला अपने रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही थी । मोहल्ले के दद्दू कुशवाहा ने अपना पालतू कुत्ता महिला रत्ना सोनी पर छोड़ दिया । कुत्ता कुछ दूर दौड़ने के बाद बुजुर्ग महिला के पैर में काट लिया । शुक्रवार दोपहर 1230 बजे घायल बुजुर्ग महिला रत्ना सोनी कोलगवां थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।