NH-30 पर महुडर मोड़ के पास तेज रफ्तार ऑटो पलटा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के NH-30 ग्राम महुडर मोड़ पास तेज रफ्तार सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गया ।ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।वही आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हाइवे एम्बुलेंस 1033 से घायलों व मृतक को मेडिकल कॉलेज रीवा ले जाया गया था। जहाँ घायलों का ईलाज जारी हैं। वही शव को पुलिस ने मर्चुरी में रखवाया हैं।