कोठी से अपने दोस्त के साथ बाइक से आशीष चौधरी अपने गांव सिंहपुर के हड़खार जा रहा था ।जैसे ही उसकी बाइक बरहना गांव पहुंची सामने से आ रही मार्शल जीप ठोकर मारते हुए भाग गई ।एक्सीडेंट में दोस्त मामूली लेकिन आशीष गंभीर घायल हो गया । एंबुलेंस के जरिए घायल आशीष को सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई ।