सतना के मझगंवा थाना छेत्र अंतर्गत मझगंवा बाई पास के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी है,जिसमे बाइक सवार की सतना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है,मृत व्यक्ति मझगंवा निवासी बल्लू सिंह बताया जा रहा है,मृतक के परिजन ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 10 बजे बल्लू घर से बाई पास की तरफ गया था जहां किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी।