लोहरदगा: लोहरदगा में स्वतंत्रता दिवस पर किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने तिरंगा फहराया और सलामी दी
लोहरदगा जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इसी क्रम में शनिवार सुबह 11बजे किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार ने अपने कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा पुलिस परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।