जलालाबाद: परशुरामपुरी पहुंचीं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
परशुरामपुरी। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा बृज क्षेत्र की प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता शाक्य के परशुरामपुरी आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजभोग के पास जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई.