बाह: लखनपुरा सहकारी समिति में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता, ADO कोऑपरेटिव को कार्रवाई के निर्देश दिए गए
थाना बसौनी क्षेत्र के लखनपुरा सहकारी समिति में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बाह SDM सृष्टि सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच के दौरान यह सामने आया कि समिति द्वारा बिना रिकॉर्ड के खाद की बिक्री की जा रही थी, और जरूरी दस्तावेजों का सही ढंग से मेंटेन नहीं किया गया था।