बाह: देवगढ़ गांव के पास जुए के फड़ पर पुलिस ने मारा छापा, 09 जुआरी पकड़े गए
पिनाहट पुलिस ने मंगलवार शाम 5 बजे गांव के बीच बैठे जुआ के फड़ पर छापा मारकर 09 जुआरियों को पकड़ा है। उनके पास से 11 हजार रुपये नकद 52 ताश के पत्ते व एक प्लास्टिक की चटाई वह तीन मोटरसाइकिल बरामद करते हुए सभी का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव देवगढ़ के पास देशी शराब के ठेके के पीछे खंडर पड़े मकान में जुए की महफिल सजी हुई थी