बाह: जैतपुर से आ रही कार ने बैंड-बग्गी में मारी टक्कर, कार सवार शराब के नशे में थे
जैतपुर से आ रही एक कार ने सुनरटी मोहल्ला निवासी बाह के बिल्ला की बैंड-बग्गी में टक्कर मार दी। घटना के बाद बिल्ला ने बाह थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। प्रार्थी बिल्ला ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े9 बजे हादसे के वक्त कार सवार नशे में थे, और टक्कर मारने के बाद भाग गए।