शेरघाटी: रामपुर बधार के कुएं से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
आमस थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत बधार स्थित एक कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी विनेश भुइयां उर्फ जमराज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विनेश तीन दिन पहले घर से नगर की ओर घूमने निकला था, उसके बाद से घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान बधार में जानवर चरा रहे