गायघाट: गायघाट अंचल कार्यालय में आवास की भूमि को लेकर समय सीमा समाप्त होने के बाद अचानक जुटी भीड़, 323 आवेदन जमा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में आवास की भूमि को लेकर समय सीमा समाप्त होने के बाद अचानक लगातार भीड़ जुट रही है। गुरुवार शाम 5 बजे तक 323 आवेदकों ने बसने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन जमा किया। जानकारी के मुताबिक अभियान बसेरा के तहत सात दिनों तक प्रखंड मुख्यालय समेत सभी पंचायतों में शिविर लगाया गया था।