नावकोठी: प्रखंड क्षेत्र में मां सरस्वती की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन, पुलिस मुस्तैद
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न गांव में विद्या की देवी सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा संपन्न हो गया। पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय थे। महेशवारा रमौली नौलखा पहसारा गम्हरिया पीरनगर नावकोठी वृंदावन छतौना हसनपुर बागर रजाकपुर चकमुजफ्फर शेखपुरा विष्णुपुर देवपुरा गौरीपुर नीरपुर समसा सिसौनी कोठी आदि गांव में प्रतिमा स्थापित की गयी थी।