आबू रोड: माउंट आबू में नियम लागू होने से पहले अवैध निर्माण सामग्री का परिवहन पकड़ा गया, भूसे की आड़ में ट्रक से ले जाई जा रही थी
माउंट आबू में निर्माण सामग्री के परिवहन को लेकर प्रशासन द्वारा 4 मई से नियमों के तहत अनुमति दी जानी थी, लेकिन इससे एक दिन पहले ही अवैध तरीके से सामग्री ले जाने का मामला सामने आ गया। भूसे की आड़ में ट्रक के जरिए निर्माण सामग्री का परिवहन किया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने मौके पर पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, टोल नाका की सतर्कता से इस पूरे मामले का खुलासा हुआ