मदनपुर: नागपंचमी पर वार में बकस बाबा की पूजा-अर्चना हजारों भक्तों ने की
मदनपुर प्रखंड के वार में सोमवार सुबह से ही नागपंचमी पूजा बड़े धुमधाम और भक्ति भाव से हजारों भक्तों ने नाग देवता पर दूध लावा अर्पित कर पूजा अर्चना किए। जिन श्रद्धालुओं का मनोकामनाएं पूर्ण हुई है वे लोग धार्मिक ध्वज मंदिर परिसर में स्थापित करते हैं। वार में स्थित बकस बाबा मंदिर में स्थापित नागदेव का साक्षात्कार चमत्कार का एहसास होता है।