ओवरटेक के चक्कर में बस ट्रेलर और डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
औरंगाबाद जिला के मदनपुर मुख्य बाजार के समीप NH-19 पर गुरुवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। औरंगाबाद से गया जा रही एक सवारी बस ओवरटेक करने के दौरान पहले एक ट्रेलर से टकराई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार से बस आगे निकाल रहा था। इसी दौरान नियंत्रण खो बैठा। टेलर से टकराकर डिवाइडर से टकराकर बस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।घटना के बाद मुख्य बाजार और सड़क के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर बस चालक और ट्रेलर चालक को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और दोनों वाहनों को गंतव्य की ओर रवाना किया।