साहिबगंज: किसान योजनाओं की समीक्षा हुई, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश
किसान योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश साहिबगंज। संवाददाता। उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें किसान समृद्धि योजना, कृषि ऋण माफी और डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। किसान समृद्धि योजना के तहत 407 कार्यादेश जारी किए गए, जिनमें 391 सोलर पंप स्थापित और 382 का