3.4 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार, 1.70 लाख रुपये बताई गई कीमत,
शिवहर। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिवहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.4 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से दो मोबाइल फोन और 1827 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर जयपुरथाना क्षेत्र स्थित एक घर में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 3.4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नरेश गिरी, अविनाश कुमार एवं अभिषेक कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बरामद गांजा को विधिवत जब्त कर लिया है।
मामले में शिवहर थाना कांड संख्या 370/26, दिनांक 17 अगस्त 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(v) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध शराब या मादक पदार्थ से संबंधित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वर्तक कर जानकारी दी है मौके पर एसीडीपीओ अनुशील कुमार नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा मौजूद थे।