लखनपुर: लखनपुर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में रह रहे बच्चों से मजदूरी कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
सरगुजा जिले के लखनपुर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास में रह रहे बच्चों से मजदूरी कराई जाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि छात्रावास अधीक्षक और कर्मचारियों के द्वारा शौचालय निर्माण कार्य को लेकर गिट्टी बालू सहित अन्य कार्य बच्चों से कराया जा रहा था जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।