गुरुग्राम: डीसी ने चार मई को होने वाली नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 4 मई को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। गुरुग्राम जिले में इस परीक्षा के लिए सबसे अधिक 6,672 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जो जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।