गुरुग्राम: गुरुग्राम सदर बाजार में ₹2.90 लाख की हुई की चोरी, तीन युवक सीढ़ियों से घुसे; CCTV फुटेज की मदद से जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम के सदर बाजार में चोरों ने एक दुकान में सेंध लगाकर 2.90 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। तीन युवक पहली मंजिल से पिछले दरवाजे से मुख्य काउंटर पर पहुंचे। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो उसने सारा सामान बिखरा हुआ पाया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज चेक की।