गुरुग्राम: सेक्टर-51 में मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
सेक्टर-51 में आज सुबह उस वक्त हंगामा हो गया जब देर रात को बिल्डर ने सीवर के पाइप रखकर पूरी तरह से रास्ता ब्लॉक कर दिया। एक तरफ जहां सेक्टर निवासियों का कहना है कि बिल्डर मनमानी कर रास्ते को बंद कर रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ बिल्डर इस रास्ते को अपने प्रोजेक्ट का हिस्सा बता रहा है। मामला जब समाधान शिविर में पहुंचा तो एसडीएम ने डीटीपी को आदेश दिए हैं l