गुरुग्राम: समाधान शिविर में डीसी ने सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निपटारा, नागरिकों को शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान
डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से पीपीपी, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रही।