मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोरी, उत्तरकाशी के पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावितों से की मुलाकात।
प्रभावित परिवारों के बीच बैठकर सुनी उनकी पीड़ा, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।
अग्निकांड से प्रभावित प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा।
नुकसान का विस्तृत आकलन कर प्रभावितों को आगे भी अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने और संवेदनशीलता के साथ उनकी पीड़ा साझा करने पर प्रभावितों ने व्यक्त किया आभार।