जमुई: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में लगाया गया जनता दरबार, 16 फरियादी ने एसपी को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार
Jamui, Jamui | Mar 7, 2024 समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें चकाई, सिकंदरा, झाझा, लक्ष्मीपुर बरहट सहित विभिन्न थाना क्षेत्र से 16 फरियादी पहुंचे। जहां एसपी शौर्य सुमन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। बता दें कि प्रत्येक गुरुवार को एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।