जमुई: जमुई बिजली ऑफिस के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने झारखंड के रिटायर पुलिस जवान को मारी टक्कर, हुई मौत
Jamui, Jamui | Mar 7, 2024 जमुई बिजली ऑफिस के पास बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने झारखंड के रिटायर्ड पुलिस जवान को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। घायल को पटना ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चांगोड़ीह के कार्यानन्द सिंह के रूप में की गई।