जमुई: अतिथि पैलेस के पास तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Mar 7, 2024 शहर के अतिथि पैलेस के पास तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बारात जा रहे बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल तीनों युवकों को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवकों की पहचान गम्हरिया गांव निवासी रूपेश कुमार पाल, शशि कुमार पाल और राकेश कुमार पाल के रूप में हुई है।