जमुई: जमुई के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से दो ANM और एक GNM कई वर्षों से है गायब, विभाग के नोटिस का भी नहीं मिल रहा जवाब
Jamui, Jamui | Mar 7, 2024 जिले की दो ANM और एक GNM कई वर्षों से लापता हैं। विभाग के द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब भी नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार तक तीनों गायब ही हैं। सीएस डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र दीननगर की एएनएम मीरा कुमारी, स्वास्थ्य उपकेंद्र पकेहरा के एएनएम कृष्णा मेहता और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो की जीएनएम प्रियंका कुमारी अब तक अनुपस्थित है।