किशनगंज प्रखंड अंतर्गत दौला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी ,श्री नवीन कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
आज दिनांक दिनांक 01 सितंबर, 2026 को श्री नवीन कुमार ,जिला पदाधिकारी , किशनगंज की अध्यक्षता में किशनगंज प्रखंड अंतर्गत दौला पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में
आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन किया गया।
आदेशानुसार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने शिविर में पहुंचे आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन हेतु निर्देशित किया।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर आमजनों द्वारा कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 34 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया ।
शेष 25 लंबित आवेदन निष्पादन हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिए ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने लंबित आवेदनों के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई से अवगत कराएं।
इस सहयोग शिविर में आमजनों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा पंजीकरण कर आवश्यक कार्रवाई की गई ।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, संबंधित विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, महिला/ पुरुष स्थानीय आवेदनकर्ता आदि उपस्थित थें ।