जिला पदाधिकारी, किशनगंज ने भेडियाडांगी औद्योगिक क्षेत्र, जिला उद्योग केन्द्र, किशनगंज एवं Startup cell का निरीक्षण के क्रम में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।
आज दिनांक-01.09.2026 को श्री नवीन कुमार , जिला पदाधिकारी , किशनगंज द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान भेड़ियाडांगी औद्योगिक क्षेत्र, कार्यालय महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, किशनगंज एवं Government Engineering College, Kishanganj में गठित Startup cell का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम भेड़ियाडांगी औद्योगिक क्षेत्र, किशनगंज के निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, किशनगंज द्वारा औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और जानकारी दी गयी। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निदेश दिये गये।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उपलब्ध अवसंरचना, आवंटित भूखंडो की स्थिति, क्षेत्र में आंतरिक सड़कों इत्यादि की स्थिति का जानकारी लिया गया। निरीक्षण के उपरान्त जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि भेड़ियाडांगी औद्योगिक क्षेत्र जिले के औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण है।
भेड़ियाडांगी औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के उपरान्त जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला उद्योग केन्द्र, किशनगंज कार्यालय का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारी के संबंध में उनके द्वारा जानकारी ली गयी।
उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की ।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, किशनगंज को निदेशित किया गया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाय ताकि जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, किशनगंज में स्थापित एवं कार्यरत Startup cell का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में बिहार स्टार्टअप योजना से लाभान्वित युवा उद्यमी के द्वारा Innovative Project प्रगति की समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान उन्होंने Startup cell के द्वारा संचालित संपूर्ण गतिविधि की जानकारी ली ।
इस दौरान स्थानीय युवाओं एवं छात्र उद्यमियों ने अपना Business Idea प्रस्तुत किये।
जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रोजेक्ट की उपयोगिता, बाजार की संभावनाएं और भविष्य में उसके विस्तार की क्षमता को लेकर युवाओं से जानकारी लिये।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा युवाओं के Idea को गंभिरता से सुना गया और उन्हे व्यवहारिक रूप देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। इसके अतिरिक्त युवाओं को आ रही समस्या से वे अवगत हुए एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्यवाई करने के लिए निदेश दिये।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, सहित अन्य पदाधिकारी गण आदि उपस्थित थे ।