नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सोमवार को नगर परिषद साहिबगंज, नगर पंचायत राजमहल व बरहरवा में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न होने के बाद सभी मतपेटियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोहंडा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र में सुरक्षित रखवा दिया गया है जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जहां आगामी 27 फरवरी को मतगणना होगी।