कोटवा: भपोतपुर पुलिस ने दो दिनों से लापता वृद्ध महिला को सकुशल परिजनों को सौंप दिया है
भपोतपुर पुलिस दो दिनों से लापाता वृद्ध महिला की तलाश कर सकुशल परिजनों को सौप दी है। थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह ने बताया कि लापता महिला का नाम अनिता देवी है। जिसे पुलिस ढूंढ कर उसके पुत्र राजेन्द्र महतो को सौप दी। महिला दो दिनों से अपने घर से गायब थी। परिवार वाले भी खुश हो गए है।थानाध्यक्ष के इस सद्भाव भरे कार्य से क्षेत्र में उनकी खूब चर्चाएं हो रही है।