शाहजहांपुर: नाबालिक बेटी को गांव के युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए राजनपुर के पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में स्थित गांव राजनपुर के रहने वाले पीड़ित ने गांव के ही रहने वाले अजय पुत्र विजेंद्र पर अपनी नाबालिक बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने उपरोक्त आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज करवाने के साथ न्याय की गुहार लगाई है।