शाहजहांपुर: सामूहिक विवाह योजना में आए परिवार बेटियों की शादी के लिए भटकते रहे, लिस्ट में नाम आने के बाद काटने का आरोप
ओसीएम रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1683 जोड़ों की शादियां कराई गईं। कार्यक्रम में तिलहर विधानसभा से तीन परिवार अपनी बेटियों को शादी कराने के लिए लाए। उनके मोबाइल पर मैसेज आया और सूची में नाम भी था। शादी समारोह में आने के बाद सूची से उनका नाम काट दिया गया। वहीं आलाधिकारियों ने इस मामले पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।