शाहजहांपुर: सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं अखिलेश यादव
शाहजहांपुर के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां ने विपक्षियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। हर वर्ग और हर समाज के लोगों का समाजवादी पार्टी को साथ मिल रहा है। वहीं उन्होंने शाहजहांपुर से गठबंधन प्रत्याशी राजेश कश्यप की बड़ी जीत का दावा किया है।