शाहजहांपुर: एसपी सिटी ने पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उपहार देकर दी विदाई, समारोह में शामिल हुए पुलिस के अधिकारी
शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी संजय कुमार और प्रतिसार निरीक्षक सतीश चंद्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले उप निरीक्षक भीष्म सिंह इंद्रपाल सिंह और महिला कर्मी विमला देवी को उपहार देकर उनको शुभकामनाएं दी।