पुणे हादसे में बेल्थरा रोड के युवक की मौत, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने की कंपनी से मुआवजे की मांग! 🚨
पुणे की एक निजी कंपनी में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत पिपरौली बड़ागांव निवासी राहुल प्रसाद (32 वर्ष) का क्रेन से संतुलन बिगड़ने (करीब 30 फीट ऊंचाई) के कारण गिरने से निधन हो गया। मंगलवार सुबह शव पैतृक गांव पहुंचते ही हर आंख नम हो गई। राहुल अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।
इस दुखद घटना पर गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अब्दुर्रहमान ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मांग की है कि कंपनी पीड़ित परिवार को तुरंत उचित आर्थिक सहायता दे, अन्यथा परिवार कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होगा।
#JusticeForRahul #BalliaNews #UPNews #LaborSafety #BharatMedia