बड़ौद: ग्राम इकलेरा में एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मामूली बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट, बडौद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
बडौद थाने से आज रविवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी दिनेश पिता माना लाल सूर्यवंशी उम्र 25 वर्ष ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई कि 5 मार्च रात्रि 10 बजे उसके घर पर तीन आरोपी जिसमें गोवर्धन पिता शंभू लाल मालवीय,सीताराम पिता शंभू लाल मालवीय, व कालू मालवीय के द्वारा फरियादी उसके भाई भाभी,एवं मां के साथ मामूली बात को लेकर गाली गलौज की गई तथा मारपीट की