बड़ौद: बड़ौद नगर में रमजान के पहले जुमे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पढ़ा ख़ुत्बा
मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह 2 मार्च से शुरू हो गया है नगर स्थित मस्जिदों में इबादत के लिए बड़ी संख्या में धर्मावलंबी पहुंच रहे हैं। रमजान माह का आज 7 मार्च को पहला शुक्रवार यानी जुमा का दिन होने से नगर की मस्जिदों में इमाम द्वारा दोपहर लगभग 1बजकर 30 मिनिट पर खुत्बा पढ़ाकर नमाज अदा की गई।जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।