बड़ौद: बडौद बस स्टैंड पर दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, लाखों का नुकसान हुआ
नगर स्थित बस स्टैंड पर 7 मार्च शुक्रवार शाम 6बजे के लगभग एक दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार गुड्डू भारती पिता लक्ष्मीनारायण ने आज शनिवार दोपहर 12 बजे मीडिया को जानकारी देकर बताया कि आग लगने से कंप्यूटर,एलसीडी, प्रिंटर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामान नष्ट हो गया।