बड़ौद: डग-बड़ौद मार्ग पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का जलाया पुतला, बर्खास्त करने की मांग की
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा गत दिनों दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर बडौद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे डग बड़ौद मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया गया।व मंत्री प्रहलाद पटेल के विरुद्ध नारेबाजी की गई तथा मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया