संझौली: एसडीएम ने अनुमंडलीय अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, उपाधीक्षक निजी क्लिनिक में मिले
बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी, दिलीप कुमार ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अभिनंदन कुमार अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक से पूछताछ करने पर बताया गया कि उपाधीक्षक राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्य के लिए गए हुए हैं।