मेरी छोटी सी है नाव तेरे जादू भरे पांव......................
केवट ने श्रीराम को करवाई गंगा-पार, दृशक हुए भाव-विभोर
पांचवे दिन की रामलीला में दशरथ मरण, राम-लक्ष्मण-सीता का वन गमन, निषादराज दरबार, केवट द्वारा गंगा पार, भरत का अयोध्या आगमन तक की लीला दिखाई गई। लीला में केवट द्वारा मेरी छोटी सी है नाव, तेरे जादू भरे पांव व भरत द्वारा गाए गए भजन अयोध्या हो रही व्याकुल..... पर दृशक भाव-विभोर हो गए। सभी दृश्यों ने दृशकों की खूब तालियां बटौरी।
उक्त जानकारी देते हुए श्री शिव रामलीला समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि रामलीला में पांचवे दिन की लीला का शुभारंभ हिंदु स्कूल के प्रधान रामकिशन भालखी वाले के पुत्र विकास अग्रवाल ने रिबन काटकर किया। मुख्यातिथि ने उपस्थित दृशकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई।
समिति के महासिचव दीपक मंगला ने बताया कि लीला में आशीष शर्मा राम, नवीन लखेरा लक्ष्मण, हर्ष गुप्ता सीता, कपिल चन्द शर्मा दशरथ, गिरिश गुप्ता कैकई, प्रकाश सैनी गुरू वशिष्ठ, गिरिश सिंघला सुमंत, राजे रामपुरा, बी.डी. अग्रवाल, विनोद, जेपी पंडित, सुरेन्द्र, नरेन्द्र, महेन्द्र महेन्द्र भगत जी, रोहिन, अनिल रामपुरा, विपिन्न अग्रवाल निषादराज, उज्जवल लोकेश निषाद सेना, डा0 श्याम बिहारी, महेन्द्र, राजेश, पवन डाबला, संजीव वशिष्ठ ने केवट, एडवोकेट राजेश सैनी कौशल्या, प्रदीप शर्मा ने सुमित्रा, नितिन चावरिया ने भरत, एकांश गोयल ने शत्रुघन का अभिनय किया।
लीला में निर्देशन डायरेक्टर कपिलचंद शर्मा व डा0 श्याम बिहारी का रहा। मंच संचालन एडवोकेट भूपेन्द्र गुप्ता ने किया तथा प्रोमटिंग का कार्य एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने किया। दीपक मंगला ने बताया कि श्री शिव रामलीला समिति द्वारा रामलीला का सफल आयोजन करवाने में मुख्य संरक्षक व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, अजय मित्तल, राकेश पाल्हावासिया, नरेश मित्तल, राधेश्याम मित्तल, प्रधान नवल किशोर गुप्ता, उपप्रधान अनिल कुमार गोयल, रमेश गेरा, सुरेश गर्ग, सन्नी गोयल, जितिन अग्रवाल, मुकेश एसआरसीएस, गिरिश सिंघला, मुकेश जिंदल, रिशू यादव, राकेश गोयल, विष्णु गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
Rewari, Rewari | Oct 16, 2026