रायसेन: अपना रायसेन संस्था ने वृद्धाश्रम में दिवाली मनाई, शहीद स्तंभ और भारत माता पर दीप जलाकर शहीदों को किया नमन
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 रायसेन में अपना रायसेन सोशियो एंड हेरिटेज कंसर्वेशन अवेयरनेस वेलफेयर सोसायटी ने दीपावली पर महात्मा गाँधी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मिठाई, फल वितरित कर और आतिशबाजी कर दिवाली मनाई। इसके बाद शहीद स्तम्भ पर "एक दिया देश के वीर सपूतों के नाम" कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलन कर शहीदों को नमन किया।