रायसेन: यादव समाज ने 5 क्विंटल से अधिक दूध से किया हीरामन बाबा का अभिषेक
Raisen, Raisen | Nov 1, 2024 रायसेन में दीपावली के दूसरे दिन आज यादव समाज के लोगों ने दूध से हीरामन बाबा का अभिषेक कर दूध का वितरण प्रसाद के रूप में किया। यादव समाज के लोगों ने आज दूध का व्यवसाय ना करते हुए पूरा दूध हीरामन बाबा को अर्पण कर दिया। हीरामन बाबा की पूजा पशुरक्षक देवता के रूप में की जाती है।