बिंदकी: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय महिला लापता, पिता ने पुलिस को सूचित कर जांच शुरू कराई
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव की एक 22 वर्षीय महिला रविवार को अपने घर से अचानक लापता हो गई जिसके चलते हड़कंप मच गया।परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे लापता महिला के पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर महिला की खोजबीन जारी कर दी है।