गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशा तस्करी करने के मामले में मुठभेड़ के बाद काबू किए गए 3 आरोपियों का चौथा साथी आरोपी भी गिरफ्तार।
आरोपी मुठभेड़ में काबू किए गए आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने में था संलिप्त।
मुठभेड़ के पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 2 आरोपियों के पैर में लगी थी गोली, एक पुलिस कर्मचारी भी गोली लगने से हुआ था घायल।
आरोपियों के कब्जा से 136 ग्राम MDMA, 1 पिस्टल, 1 देशी कट्टा व 1 खाली खोल हुए बरामद।
मार्फत उर्फ मारू पर लड़ाई-झगड़े, चोरी, जाली करंसी रखने तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 4 अभियोग दर्ज हैं।
फूल बाबू शेख पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 अभियोग दर्ज हैं।
श्रीकुल शेख पर एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 अभियोग दर्ज है।
हॉस्पिटल से उपचार के बाद डिस्चार्ज होने के बाद आरोपियों को उक्त अभियोग में किया गिरफ्तार
घायल आरोपियों को 11 अक्टूबर को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें अंकित अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद मादक पदार्थ सप्लाई करने वाला आरोपी साथी भी गिरफ्तार
अपराध शाखा सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को 11 अक्टूबर को सैक्टर-62, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कबीर निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी मार्फत उर्फ मारू को माननीय न्यायालय से 19 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, जिससे गहनता से पूछताछ करके अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है, अभियोग का अनुसंधान जारी है।