*गुरुग्राम पुलिस द्वारा नशा तस्करी करने के मामले में मुठभेड़ के बाद काबू किए गए 03 आरोपियों का चौथा साथी आरोपी भी गिरफ्तार।*
*आरोपी मुठभेड़ में काबू किए गए आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने में था संलिप्त।*
*मुठभेड़ के पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले 02 आरोपियों के पैर में लगी थी गोली, एक पुलिस कर्मचारी भी गोली लगने से हुआ था घायल।
*आरोपियों के कब्जा से 136 ग्राम MDMA, 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा व 01 खाली खोल हुए बरामद।*
`गुरुग्राम: 14 अक्टूबर 2026`
▪️गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हथियारबंद तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया, जबकि पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए। *पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जा से 136 ग्राम MDMA (मादक पदार्थ), 01 पिस्टल, 01 देशी कट्टा तथा एक खाली खोल बरामद* किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में इनाम भी घोषित किया हुआ था।
*▪️लूट की वारदात की सूचना पर की गई नाकाबंदी, पुलिस टीम पर की फायरिंग:* दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को अपराध शाखा सेक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति हथियारों से लैस होकर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नंगली उमरपुर से सेक्टर-62, गुरुग्राम की ओर जाने वाले क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान रात समय करीब 11:00 बजे एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस टीम को देखकर बाइक भगाने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने अपने वाहनों से पीछा करते हुए आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर लगातार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली पुलिस वाहन पर लगी तथा एक गोली पुलिस कर्मचारी की बाजू पर लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। घायल आरोपियों और पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
*▪️पश्चिम बंगाल निवासी हैं तीनों आरोपी:* पुलिस द्वारा काबू किए गए आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
1. मार्फत उर्फ मारू (उम्र 32 वर्ष) — निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल।
2. फूल बाबू शेख (उम्र 26 वर्ष) — निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल।
3. श्रीकुल शेख (उम्र 37 वर्ष) — निवासी मीरा प्लेसी, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल।
▪️मुठभेड़ में मार्फत उर्फ मारू और फूल बाबू शेख के पैरों में गोली लगी। तीनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम के कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने तथा अवैध मादक पदार्थ रखने के संबंध में थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है।
*▪️मुठभेड़ में चलीं कुल 09 गोलियां:* मुठभेड़ के दौरान कुल 09 गोलियां चलीं। इनमें से 06 गोलियां आरोपियों द्वारा तथा 03 गोलियां पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गईं। फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस वाहन पर लगी और एक पुलिस कर्मचारी घायल हुआ। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो आरोपी घायल हुए।
*▪️एक आरोपी पर घोषित था इनाम:* आरोपी फूल बाबू शेख के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा इनाम भी घोषित किया हुआ था।
*▪️तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने:* आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से सामने आया है कि:
- *मार्फत उर्फ मारू:* लड़ाई-झगड़े, चोरी, जाली करंसी रखने तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 04 अभियोग दर्ज हैं।
- *फूल बाबू शेख:* एनडीपीएस एक्ट के तहत 02 अभियोग दर्ज हैं।
- *श्रीकुल शेख:* एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 अभियोग दर्ज है।
*▪️हॉस्पिटल से उपचार के बाद डिस्चार्ज होने के बाद आरोपियों को उक्त अभियोग में किया गिरफ्तार:* घायल आरोपियों को दिनांक 11.10.2026 को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें अंकित अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
*▪️आरोपियों से की गई पूछताछ के बाद मादक पदार्थ सप्लाई करने वाला आरोपी साथी भी गिरफ्तार:* अपराध शाखा सैक्टर-65, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में आगामी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को दिनांक 11.10.2026 को सैक्टर-62, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान *कबीर निवासी बाली, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल* के रूप में हुई है।
*▪️अभियोग में नियमानुसार की जा रही है आगामी कार्यवाही:* पुलिस टीम द्वारा आरोपी मार्फत उर्फ मारू को माननीय न्यायालय से दिनांक 19.10.2026 तक पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है, जिससे गहनता से पूछताछ करके अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है, अभियोग का अनुसंधान जारी है।